यूँ ही समाचारों को स्क्रॉल करते हुए इस खबर पर नजर चली गयी.इसे पढने से खुद को रोक नहीं पायी.आप किसी पर भरोसा कैसे करें? इसे पढ़ते हुए रोंगटे खड़े हो गए, मतलब क्रूरता की पराकाष्ठा है. कई सवाल भी मन में उठे मसलन ऐसा करने वाले कि मानसिक स्थिति कैसी रही होगी? क्या कोई सामान्य इंसान ऐसा कर सकता है? मामला बच्चा चुराने का है किन्तु बच्चा चोरी की यह घटना बिलकुल अलग ही स्तर की है. घटना ब्राज़ील की है. बच्चा चुराने वाली एक महिला है, किन्तु चुराने का तरीका वीभत्स. उस महिला ने अपनी बेस्ट फ्रेंड की हत्या कर उसके कोख से नौ माह का शिशु निकाल लिया. इसके पहले उस महिला ने खूब रिसर्च किया कि डेड बॉडी से शिशु को कैसे निकाला जा सकता है. इस पूरी घटना और हत्या का खुलासा तब हुआ जब महिला उस बच्चे को लेकर हॉस्पिटल पहुंची. हॉस्पिटल स्टाफ को ये मामला संदिग्ध लगा और उसने पुलिस को खबर किया. पुलिस कस्टडी में महिला ने सच उगल दिया. इस घटना का ज़िक्र करने का सीधा सा मतलब है कि हम किस ओर जा रहे हैं. आप जिसके साथ दिन-रात रहते हैं वह आपके साथ क्या कर सकता है ये घटना एक जीता जागता सबूत है.
© 2008-09 सर्वाधिकार सुरक्षित!
बहुत दिनों से कुछ लिख नही पाई । कारण बहुत से है ... पर सबसे आसान जवाब है समय की कमी। व्यस्तता थोडी बढ़ गई थी । ऑफिस में काम से फुर्सत नही मिलता था ... घर पर थकावट कुछ लिखने नही देती थी। आज सारे काम निपट चुके हैं , कार्यक्रम का आउट चल रहा है। सोचा लगे हाथ क्यों ना कुछ लिख डालु। शनिवार की शाम यानी अभी ऑफिस के ज्यादातर लोग जा चुके है सिर्फ़ जिनका काम है या फ़िर लाइव वाले लोग रुके हुए हैं । मैं अपने काम से परेशान हूँ एपिसोड अभी तक आउट नही हो सका है । दो बार आउट लगा चुकी , कुछ ना कुछ प्रॉब्लम हो रहा है। इन्ही सब उलझनों में फंसी मैं... जाने कब अपनी सोच में उलझ गई पता ही नही चला। छोटी ... मेरी सबसे अच्छी दोस्त ... जो कभी मेरे सबसे करीब थी । मेरी बहुत सी बातें जो सिर्फ़ वो जानती थी और उसकी बहुत सी बातें शायद सिर्फ़ मैं जानती थी। आज मुझसे कितनी दूर ... या शायद आज हमदोनो अजनबी बन चुके हैं। उसने ग्रीटिंग्स में लिखा था की जब मैं समय को पकड़ लूंगी तब हमदोनो साथ होंगे। आज न जाने कितने साल गुज़र चुके हैं ... हमदोनों की मुलाक़ात नहीं हुई। घर पर रहने के बावजूद ना वो मुझसे मिलने आई ना मुझे कुछ ख़ास इक्...

Comments